A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

रायसेन की 2 बहनों ने आफत मचा रखी थी, बस मंत्रियों के बेडरूम बाकी थे

1 10

मध्यप्रदेश का एक और हाईप्रोफाइल हनीट्रैप सामने आया है। कई करोड़पति व्यापारियों को शिकार बनाया जा चुका था। अब ब्यूरोक्रेट्स और मंत्री ही बाकी थे। कुछ समय और मिल जाता तो रायसेन की 2 बहनों के कारण मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा हनीट्रैप मामला होता।

दोनों बहनों ने पूरा रैकेट बना लिया था

थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि दोनों के मोबाइल में शहर के कई हाई प्रोफाइल लोगों, बड़े कारोबारियों के नंबर और फोटो निकले हैं। इनमें कई संदिग्ध नंबर भी हैं। मोबाइल में कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं। यह देख पुलिस को यकीन हो गया है कि दोनों इससे पहले भी कई लोगों को हनीट्रैप में फंसा चुकी है। शुरुआती जांच के आधार पर माना जा रहा है, हनीट्रैप में फंसाने वाली दोनों बहनों के साथ पूरा गिरोह काम कर रहा है। दोनों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है।

भोपाल के बड़े होटल्स में शिकार की तलाश करती थी

दोनों बहनों के पास से आधा दर्जन मोबाइल सिम बरामद हुई हैं। इससे पता चला है कि दोनों एक साथ कई लोगों के संपर्क में थीं और अलग-अलग नंबर से बात करती थीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोगों को फंसाने के लिए बड़े होटल्स जाती थीं। बहाने से बात कर लोगों को झांसे में लेकर जाल में फंसा लेती थीं। ट्रांसपोर्टर से भी शहर के एक बड़े होटल में मुलाकात हुई थी।

ठिकाने बदलती रहती थी

बहनों का बैंक अकाउंट कई राज खोलेगा। पुलिस दोनों के अकाउंट की जानकारी निकाल रही है। दोनों के खाते में हुए लेनदेन का पूरा ब्यौरा मांगा जाएगा। जांच में यह भी सामने आया है दोनों अपना ठिकाना बदलती रहती थीं, ताकि लोगों की पकड़ में न आएं।

कार और गहने भी ​ऐंठे

दोनों बहनों के शौक काफी महंगे थे। जांच में सामने आया है कि दोनों ने ट्रांसपोर्टर को हनीट्रैप में फंसाकर कार ली थी। साथ ही सोने के गहने और नकदी भी ऐंठी। कई बार रकम छोटे भाई के अकाउंट में मंगवाई। भाई ने इस रकम के बारे में पूछा तो दोनों ने जॉब के पैसे आने की बात कह दी। दोनों आरोपिया के भाई ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया।
विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!