A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

नेबुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा, पिता ही निकला बेटी का हत्यारा

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौरंगिया के नौकटोला में अमित सिंह पुत्र जयनरायण सिंह की बहन उम्र लगभग 16 वर्ष की बीते दिन शुक्रवार को हत्या कर दी गयी थी।  जिसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को मिली । स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा कर ली,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई टीमें गठित कर निर्देश दिये गये थे। विवेचना के क्रम में आज मंगलवार 12.11.2024 को थाना नेबुआ नौरंगिया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पिता ने ही की थी बेटी की हत्या। हत्या कारित करने वाले अभियुक्त मृतका के पिता जयनरायन पुत्र रामबरन  नौका टोला थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दूसरे को फसाने के उद्देश्य से मेरे द्वारा ही अपनी बेटी की हत्या की गयी थी। घटना में प्रयोग किया गया गन्ना छिलने वाला फरसी भी पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, स्वात टीम के प्रभारी उप निरीक्षक आलोक यादव आदि पुलिस टीम रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!