A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरधनबाद

*श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी और श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह जी को सुनने उमड़ा भारी जनसैलाब।*

दिनांक 12/11/2024

रिपोर्टर तबरेज अंसारी

स्थान झरिया

*श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी और श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह जी को सुनने उमड़ा भारी जनसैलाब।*

IMG 20241112 WA0046

झरिया के त्रिलोकनाथ मध्य विद्यालय मोहलबनी भौंरा मैदान में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह जी के पक्ष में मतदान की अपील करने जनसभा में माननीय गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी झरिया पहुंची।

झरियावासियों ने श्रीमती सोरेन जी का भव्य स्वागत किया।

श्री सोरेन जी ने कहा झरिया को बेचकर खानेवाले इक्कठे हो गए हैं और ये सब झरिया को बेचकर खा जाना चाहते हैं और इनके रास्ते में झरिया को बचाने वाला कोई आता है तो उनकी हत्या कर देते हैं। मैंने जब सुना कि पूर्णिमा जी के पति को पूरे परिवार के आधार को इन लोगों ने छलनी कर दिया तो मैं अचंभित हो गई। इसलिए झरियावासियों की जिम्मेवारी है कि झरिया को बचाना है या इनके हाथों में देकर पूर्णिमा जी के बनाए मजबूत झरिया को उजाड़ना है।

श्रीमती सोरेन ने कहा अभी झारखंड को भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने पर्यटन केंद्र बना दिया है सब के सब अभी टूर पर निकले हैं। चुनाव खत्म होते ही कोई लौटकर झरिया नहीं आनेवाला है।

श्रीमती सोरेन ने कहा भाजपा गरीब जनता का हक मारनेवाली पार्टी है जिसने झारखंड के आम जनता का हजारों करोड़ रूपया रोककर रखा है।

श्रीमती सोरेन जी ने कहा झरिया को बचाने के लिए झारखंड को बनाने के लिए आप सब को एकत्र होकर कांग्रेस को जिताना है और इस झूठे वादों वाली पार्टी भाजपा को सबक सिखाना है।

माननीय झरिया विधायक जी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया आग की गोद में बसा है इसका ख्याल केंद्र के किसी नेता को नहीं है कि यहां के लोगों को कैसे सुरक्षित रखा जाय इसकी कोई योजना नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री जी भी झरिया आकर झरिया के लोगों की सुविधा देने के सिवाय दुनियाभर की बातें करते हैं।

माननीय झरिया विधायक जी ने कहा आज हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार ने हर घर तक सरकारी योजना को पहुंचाया है और इससे सीधे आम जनता को लाभ पहुंची है और आनेवाले समय में यह संख्या कई गुणा बढ़नेवाली है। इसलिए यहां की जनता झरिया को बचाने के लिए झारखंड को बनाने के लिए, छात्रों के शिक्षा के लिए, श्रमिकों के सम्मान के लिए हर वर्ग कल्याण के लिए और बेहतरीन स्वास्थ्य देने वाली गठबंधन सरकार चुनने जा रही है कांग्रेस को वोट करने जा रही है।

अभिषेक सिंह की अध्यक्षता और सुग्रीव सिंह के संचालन में मंच पर श्री तारकेश्वर यादव जी, मो. राशिद रज़ा अंसारी जी, भगवान दास जी, मुमताज कुरैशी जी, सबूर गोराई जी, आसनी सिंह जी व मुख्तार खान समेत हजारों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!