
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के निर्देशानुसार, आज दिनांक 06.12.2024 को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा एनफोर्समेंट पदाधिकारी द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत क्रेन स्कूल, गया में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने वहां उपस्थित सभी बच्चों, शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनके पालन के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने घरों के अभिभावकों और परिजनों को बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने सीनियर सेक्शन के बच्चों को 18 वर्ष की उम्र से पहले या बिना लाइसेंस के वाहन चलाने से मना किया। इसके अलावा, क्रेन स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले टेंपो और बस चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया और सख्त हिदायत दी गई कि यदि वे बिना लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस और बिना पंजीकरण के वाहन चलाते पाए गए तो उनकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी, चालान काटा जाएगा और अन्य विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज





