
ग्राम पंचायत चोटीला से खारड़ा तक डामर सड़क का रोहट एसडीएम पूर्ण कुमार ने किया निरीक्षण।
पाली रोहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोटीला से ग्राम पंचायत खारड़ा तक करीब 4 किलोमीटर डामर सड़क का रोहट एसडीएम पुरण कुमार साहनी ने निरीक्षण कर ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए। पक्की डाबर सड़क करीब 4 माह पहले ही बनी थी जो जगह-जगह टूट चुकी है इस मौके पर पीडब्ल्यूडी रोहट के सहायक अभियंता मुकेश सिंह राजपुरोहित, ठेकेदार शंकर सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।




