
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा ग्रह का किया दौरा और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।
(राजगढ़ अलवर):- जयपुर – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेल
वे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा गृह का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और कंबल बांटे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, जिस तरह से हम इस मौसम में देख रहे हैं कि लोग ठंड से परेशान हैं, किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के माध्यम से भी हम सभी लोगों की मदद कर रहे हैं। हमारी नगर पालिका ने नाइट शेल्टर होम बनाए हैं और उन्होंने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखा और विश्वास जताया कि 2025 में सभी प्रदेशवासी नयी ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर होंगे तथा नववर्ष प्रदेश के लिए उपलब्धियों भरा रहेगा।