A2Z सभी खबर सभी जिले कीरायबरेली

14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित : डीएम

जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों का 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित : डीएम

 

अनुपम मिश्रा

 

 

रायबरेली।

 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि वर्तमान में जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश है। उन्होंने बताया कि अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्र प्राथमिक विद्यालयों में संचालित है और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे होते हैं। वर्तमान में शीतलहर के दृष्टिगत बच्चों के बचाव हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों का 14 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त घोषित अवकाश की अवधि में 03 से 06 वर्ष आयु के बच्चों की उपस्थिति केन्द्र पर नहीं होगी परन्तु जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका आंगनबाड़ी केन्द्र पर समय से उपस्थित रह कर आंगनबाड़ी केन्द्र पर दी जाने वाली सेवाएं यथा-अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण, टीकाकरण, सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग तथा 0-6 वर्ष के बच्चो की ग्रोथ मॉनिटरिंग आदि लाभार्थी परक सेवाएं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से यथावत्IMG 20250107 WA0044 करेंगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!