
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बुलढाणा जिले के शेगांव तहसील के तीन गावों मे एक अजीब सी बीमारी फैल हुई है। यहां पर लोगों के सिर के बाल अपने आप झड़ रहे हैं। लोगों के सिर से बाल खत्म हो रहे है। जानकारी अनुसार गांव के कई लोगों के सिर के बाल अचानक ही झड़ने लगे है। लोग गंजे होने लगे है।।इससे गांव के लोगो मे दहशत फैल रही है।जानकारी अनुसार यहां पर लोगो के सिर मे पहले खुजली होती है फिर बाल सीधे होने लगते है। और कुछ समय बाद वे पूरी तरह से गंजे होने लगते है। इस बीमारी मे महिलाओ की संख्या अधिक है।जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन गांवों का निरिक्षण किया जा रहा है। ग्रामीणो के द्वारा उपयोग मे लाये जा रहे पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पानी की रिपोर्ट आने के बाद उचित कारण का पता लगाया जा सकेगा।
[yop_poll id="10"]




