A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

65 लाख रूपए से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। रजौआ ग्राम में 65 लाख रु.की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र का मुख्य अतिथि के रूप में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने भूमिपूजन किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एक ऐसी आवश्यकता है जो हर मनुष्य के जीवन में प्राणवायु के समान मूल्यवान है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में संपूर्ण सुधार का संकल्प लिया है।इसी क्रम में हम सभी ग्राम रजौआ में स्वीकृत 65 लाख रु.की लागत से निर्मित होने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के शिलान्यास के साक्षी बने है। ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके इसके लिए सरकार के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे है। इससे आसपास के लोगों को छोटी -छोटी बीमारियों का इलाज कराने ब्लॉक व जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। अब ग्राम पंचायत रजौआ के ग्रामीणों को भी गांव स्तर पर अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!