A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर परिक्षेत्र से बड़ी खबर DIG सहारनपुर का कांवड़ रूट पर अंतरराज्यीय निरीक्षण, पुलिस बल को दिए गए सख्त निर्देश – यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

DIG सहारनपुर ने पुलिस अधीक्षक यातायात व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर उत्तराखंड व हरियाणा से सटे प्रवेश और निकासी बिंदुओं

सहारनपुर परिक्षेत्र से बड़ी खबर
DIG सहारनपुर का कांवड़ रूट पर अंतरराज्यीय निरीक्षण, पुलिस बल को दिए गए सख्त निर्देश – यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

सहारनपुर | 12 जुलाई 2025
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, श्री अभिषेक सिंह द्वारा अंतरराज्यीय कांवड़ रूटों का व्यापक निरीक्षण किया गया। DIG सहारनपुर ने पुलिस अधीक्षक यातायात व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर उत्तराखंड व हरियाणा से सटे प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर ड्यूटी, सुरक्षा संसाधन, यातायात व्यवस्था और डायवर्जन की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान काली नदी चेक पोस्ट थाना गागलहेड़ी (सहारनपुर), चौकी काली नदी थाना भगवानपुर (हरिद्वार), शाहजहांपुर चौकी थाना सरसावा (सहारनपुर) और चौकी कलानौर थाना सदर (यमुनानगर) जैसे प्रमुख अंतरराज्यीय स्थलों का दौरा किया गया। DIG साहब ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क, संवेदनशील और सेवा भाव से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और सहायता व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को शालीनता से व्यवहार, राउंड द क्लॉक पेट्रोलिंग, कांवड़ मार्गों पर नियमित निगरानी, डायवर्जन प्लान के सख्त अनुपालन और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने जैसे स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान DIG सहारनपुर ने रास्ते में कांवड़ियों से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी और मीडिया को भी बाइट दी, जिसमें उन्होंने कहा:

“श्रावण मास की पवित्र यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। हमने हर स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की हैं। सभी पुलिसकर्मी सजग और संवेदनशील होकर अपनी ड्यूटी करें, ताकि कोई भी कांवड़ यात्री असहज महसूस न करे।”

इस मौके पर संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों, यातायात इकाइयों और थानों को विशेष सतर्कता और बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।


📌 SOCIAL MEDIA CELL – RANGE SAHARANPUR
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
उत्तर प्रदेश महासचिव – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!