
:- दिनांक १२ जुलाई २०२५ को स्थानिक पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु तथा शिष्यों के लिए कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मुरलीधर बागला हाइस्कूल के प्राचार्य श्री उमेश पंधरे सर, पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री. मुकेश पाण्डेय सर सामाजिक कार्यकर्ता श्री. किशोर भैया रायपुरकर, मनसे जिल्हा प्रमुख श्री. मनोज तांबेकर, पालक वर्ग में श्री. अमित अग्रवाल सर, श्री. जगन दुर्गम सर, सौ. प्रशांति दुर्गम मैडम, सौ. हिना दरबार मैडम, श्रीमती. पदमा पाण्डेय मैडम उपस्थित थे। सर्व प्रथम सभी मान्यवरों ने श्री. हनुमान जी की प्रतिमा को माल्यार्पण तथा पूजन किए उसके पश्चात खिलाड़ी विद्यार्थियों द्वारा सभी मान्यवरों का पुष्प व भेट देकर सम्मान किया गया। उसी प्रकार पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी के राज्य, व राष्ट्रीय स्तर पर जिन खिलाड़ियों ने अकैडमी का, चंद्रपुर जिल्हे का, तथा राज्य का नाम रोशन किया ऐसे पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सत्कार किया गया जिसमें जिल्हा व राज्यस्तरीय पदक विजेता में कु. मानसी गजेन्द्रसिंह दरबार, कु. श्रुति जगन दुर्गम, कु. निर्जला अनिल कराड़े, कु. रिया नवनीत कातकर, कु. चहक अमित अग्रवाल, कु. काजल पवन देवांगन, कु. अनुष्का राहुल मेश्राम, कु. रेशमी सुखदेव देवांगन, कु. यामिनी रवी देवांगन, कु. शगुन राकेश चौहान, उसी प्रकार लड़कों में पूर्वेश अमित अग्रवाल, आलोक जगन दुर्गम, राजकुमार राकेश चौहान, का सत्कार किया गया उसी प्रकार पैंथर्स स्पोर्टस अकैडमी द्वारा राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतने वालो में कु. रिया नवनीत कातकर, व अंतरराष्ट्रीय चयन प्रकिया के लिए चयनित आदित्य बाजीराव निकालजे, राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा जयपुर के लिए चयन हुए खिलाड़ी कु. मानसी गजेन्द्रसिंह दरबार, कु. श्रुति जगन दुर्गम, तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पदक प्राप्त तथा AIU खेलो इंडिया में चयन कु. रिया नवनीत कातकर उसी प्रकार सब से कम उम्र 7 साल में जिल्हे में स्वर्ण पदक जीत कर नाशिक में होनेवाले राज्यस्तरीय तायक्वोंडो चैंपियनशिप में चयन कु. चहक अमित अग्रवाल ये कार्यकम के मुख्य केंद्र बिन्दु बने। पालक वर्ग में से श्री. अमित अग्रवाल सर ने सभी खिलाड़ियों को वाटर बोतल का वितरण किए। उसी प्रकार सभी मान्यवरों ने खेल के फायदे व पैंथर्स स्पोर्टस अकैडमी के निरंतर प्रयास व उनकी सफलता के बारे में खिलाड़ियों को मार्गदर्शन किया तथा ये कार्यक्रम आयोजित करने वाले पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रपुर जिले के प्रथम कुश्ती NIS कोच श्री. मुकेश पाण्डेय सर और उनकी टीम की सराहना की तथा अकैडमी और बाकि खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।