
वाहन चेकिंग में बड़ी सफलता:171 किलो गांजा के साथ महिला सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त।
बताते चले शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर खोदावंदपुर पुलिस एवं बेगूसराय DIO की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ। इस दौरान पुलिस ने 171 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक महिला सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दो चार चक्का वाहन भी जब्त किए गए। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नवीन कुमार ने बताया कि जब्त गांजा स्वीफ्ट और मराजो गाड़ियों में नेपाल से लाया जा रहा था और बेगूसराय में सप्लाई की योजना थी। लेकिन पुलिस को इसकी भनक पहले ही लग गई थी। इस सूचना पर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार और अपर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से दौलतपुर मोकर्री चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जब तलाशी ली गई तो उनमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
प्रमोद यादव 55 वर्ष, ग्राम छितनौर, थाना मटिहानी — मुख्य सरगना मनीष कुमार 25 वर्ष ग्राम खोरमपुर, थाना मटिहानी राकेश कुमार 35 वर्ष वार्ड 2, मटिहानी पंचायत पूनम देवी 30 वर्ष, पत्नी शशिकांत गिरि, सुशील नगर, थाना सिंघौल
बादल कुमार, ग्राम मटिहानी — जिसे बाद में छापेमारी कर पकड़ा गया तस्करों के पास से 17,200 रुपए नकद, चार छोटा मोबाइल और एक बड़ा मोबाइल भी बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा, थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और अन्य पुलिसकर्मी की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।