A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय के द्वारा गोण्डा के यश अग्रवाल को मिला गोल्ड मेडल

गोण्डा -शहर के रानी बाजार के गल्ला व्यवसायी विनय अग्रवाल के पुत्र यश अग्रवाल ने नलसार यूनिवर्सिटी हैदराबाद से ला की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल की है । शनिवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी में उच्चतम न्यायालय के जस्टिस भूषण रामकृष्णा गवई चीफ जस्टिस आफ इंडिया ने यश अग्रवाल को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया यश की इस सफलता से परिजनों के साथ ही मोहल्ले वालों ने भी खुशी जताई है। बताया जाता है कि यश अग्रवाल ने अपनी पढ़ाई शहर के फातिमा इन्टरकॉलेज से शुरू की, जहां से इंटरमीडिएट पास करके उन्होंने क्लैट की परीक्षा की तैयारी शुरू की।

फिर क्लैट की परीक्षा देकर देकर इंडिया रैंकिंग में 109 वीं स्थान हासिल किया । उसके बाद नलसार यूनिवर्सिटी आफ ला कालेज हैदराबाद से ला की पढ़ाई पूरी की। शनिवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्णा गवई और तेलगांना के मुख्यमंत्री ए रवनाथ रेड्डी द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। बेटे को गोल्ड मेडल मिलने पर समस्त परिजन व अग्रवाल समाज के लोगों ने हर्ष जताया है।                                                                               कौशिक श्रीवास्तव।                                          जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा

Back to top button
error: Content is protected !!