
सावन का महीना शुरू कांवरियों का जत्था हुटाप बस्ती से बाबाधाम के लिए रवाना।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सावन का महीना शुरू होते ही कांवरिया बाबाधाम (देवघर) जाने शुरू कर देते हैं। और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। इस साल भी खलारी के हुटाप बस्ती से कांवरियों का जत्था बाबाधाम जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व कांवरियों के दल ने खलारी के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी शिव भक्तों ने बोल बम का जयकारा लगाया। शिव भक्तों ने बताया कि सुल्तानगंज से जल लेकर सभी श्रद्धालु बाबाधाम के लिए रवाना होंगे। बाबाधाम जाने वाले शिवभक्तों में सोनिया देवी, सुमित्रा देवी, रोदानिया देवी, यशोदा देवी, रेणु देवी, फुलवा देवी, ललिता देवी, दीपक यादव, बिनोद यादव, सरिता देवी, आंचल कुमारी, सागर यादव, रिया कुमारी, प्रभु यादव एवं बसंती देवी का नाम शामिल है।