
झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ प्रखंड इकाई रामगढ़ की एक बैठक रामगढ़ प्रखंड परिसर में बैठक हुई।इस बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने किया।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास,
प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू,
जिला अध्यक्ष निर्मला किस्कू,
जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू
उपस्थित थे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षण विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखी का सेवा झारखंड सरकार वापस किया है
जो खुशी का विषय है।बताया की सेवा वापस करने में स्थानीय विधायक बसंत सोरेन, स्थानीय विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी का प्रयास से सेवा वापस हुआ है एवं 7 महीने का मानदेय भी मिला है।कहा हम सभी झारखंड सरकार का आभार प्रकट करते हैं।और सरकार से यह मांग भी करते हैं
घोषणा क्या हुआ मानदेय दिया जाए
समान काम समान वेतन लागू करते हुए 18000 रूपया मानदेय दिया जाए।प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि पोषण सखी लगातार कार्य कर रही है और अच्छा कार्य कर रही है फेस कैपचरिंग में मोबाइल की आवश्यकता पड़ता है। कहा की सरकार से हम मांग करते हैं सभी पोषण सखी को मोबाइल दिया जाए।बैठक मे पांच सूत्री मांग पर चर्चा किया गया जिसमे समान काम समान वेतन लागू करते हुए 18 हजार मानदेय दिया जाए।घोषणा किया हुआ मानदेय लागू किया जाए।ड्रेस कोड दिया जाए।20 लाख का बीमा योजना किया जाए।जो पोषण सखी मैया योजना ले रहे हैं उसका नाम नहीं काटा जाए।सभी पोषण सखी को मैया योजना से जोड़ा जाए।सभी पोषण सखी को काम करने के लिए मोबाइल दिया जाए।