A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

रात्रिकालीन भारी वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी व, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मंदाकिनी नदी रामघाट का निरीक्षण किया।

रात्रिकालीन भारी वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी व, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मंदाकिनी नदी रामघाट का निरीक्षण किया।




चित्रकूट 12 जुलाई 2025

रात्रिकालीन भारी वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी व, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मंदाकिनी नदी रामघाट का निरीक्षण किया।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट रात्रिकालीन भारी वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम ने मंदाकिनी नदी रामघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में बाढ़ संबंधित एक कंट्रोल रूम बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो जलस्तर बढ़ने से लोग प्रभावित हैं उनके लिए भोजन पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देशित किया कि पानी का स्तर जैसे कम होता है साफ सफाई व ब्लीचिंग पाउडर अवश्य प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव करें उन्होंने आए श्रद्धालुओं से अपील किया है कि मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है स्नान बाहर ही करें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बाढ़ की व्यवस्थाओं को देखते रहें जहां जैसी आवश्यकता हो उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकार नगर राजकमल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव शहित तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थिति थें।

Back to top button
error: Content is protected !!