प्रयागराज में सीएम योगी ने किया इंडियन बैंक के महाकुंभ मेला विशेष एटीएम डेबिट कार्ड का भव्य लॉन्च।
प्रयागराज।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महिमा को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल में, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इंडियन बैंक के महाकुंभ मेला विशेष एटीएम डेबिट कार्ड का भव्य अनावरण किया। यह कार्यक्रम महाकुंभ नगरी प्रयागराज में आयोजित हुआ, जहां इंडियन बैंक के मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ सुधीर कुमार गुप्ता, क्षेत्र महाप्रबंधक प्रयागराज नवीन कुमार श्रीवास्तव, अंचल प्रबंधक लखनऊ प्राणेश कुमार, अंचल प्रबंधक प्रयागराज पीएन उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।यह विशेष एटीएम डेबिट कार्ड न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि उत्तर प्रदेश की गौरवशाली पहचान को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ जोड़ता है। महाकुंभ मेले के 45 दिनों के दौरान राज्यभर में इंडियन बैंक के ग्राहकों को लगभग 2 लाख ऐसे विशेष डेबिट कार्ड वितरित किए जाएंगे।
इस कार्ड को महाकुंभ के प्रतीकात्मक लोगो और इंडियन बैंक के लोगो से सुसज्जित किया गया है, और इसे ग्राहकों को शून्य वार्षिक शुल्क पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर श्री सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा, “यह पहल उत्तर प्रदेश राज्य में डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण के अनुरूप है।”
इंडियन बैंक की यह अनूठी पहल महाकुंभ की आध्यात्मिक भावना को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए राज्य के आर्थिक विकास को गति देने का कार्य करेगी।
Sonbhadra news:रेघड़ा शिव मंदिर के पास भीषण टक्कर से दहला क्षेत्र
28/02/2026
स्थानिक ठेकेदारों का सीटीपीएस प्रशासन के खिलाफ अर्धनग्न आंदोलन
28/02/2026
BIG NEWS: सोनभद्र में संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत — हाई वोल्टेज करंट से खंभे पर झुलसे, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
28/02/2026
BIG BREAKING: मेरठ में स्कूल बस में छात्र की पिटाई का मामला गरमाया, आरोपियों को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच टीम का गांव कैली में घेराव — पुलिस से अभद्रता, FIR दर्ज
28/02/2026
BIG BREAKING: दिल्ली–देहरादून एलिवेटेड हाईवे पर आपत्तिजनक ग्रैफिटी, थाना बिहारीगढ़ में मुकदमा दर्ज — CCTV और सोशल मीडिया वीडियो खंगाल रही पुलिस
28/02/2026
गढ़चिरौली नगर पालिका के स्वास्थ्य सभापति की बाइक पर सुअर के टकराने से मौत
28/02/2026
Sonbhadra news:ग्राम सभा का ऐतिहासिक निर्णय, विकास और अनुशासन की नई शुरुआत
28/02/2026
अहिल्यानगरमध्ये १० मार्च रोजी दिव्यांग उमेदवारांसाठी ‘पंडित दीनदयाळ उपाध्याय’ रोजगार मेळावा
28/02/2026
बाबा विश्वनाथ संग माता गौरा की विदाई में खूब झूमे काशीवासी, हुए अबीर-गुलाल से सराबोर, देखता रहा गया प्रशासन
28/02/2026
मो शहाबुद्दीन ने बशिष्ट चौहान को हराया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!