
अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में फलदार पेड़ लगाए गए, एवं अस्पताल प्रभारी डॉ० उज्जवल प्रताप के द्वारा झंडा फहराया गया, और इस खास मौके पर अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी अखिलेश कुमार, बबिता, ममता बिंदु एवं अमित कुमार को मंच पर बुलाकर माननीय विधायक श्री सुनील मणि तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया। झंडा फहराने के दौरान विधायक श्री सुनील मणि तिवारी, अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज डीएसपी, अरेराज CO, नगर अध्यक्ष अमितेश पांडे, अरेराज थानाध्यक्ष विभा कुमारी, गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा, डॉ० उज्जवल प्रताप, डॉ० राहुल कुमार, डॉ० आलोक कुमार दिनेश मिश्रा, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।





