किशनगंज जिला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एतिहासिक होगा।आगामी 06 फरवरी 2025 बरोज गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जदयू जिला कार्यालय किशनगंज में जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम की अध्यक्षता में जदयू कार्यकारिणी की एक अहम् बैठक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री नौशाद आलम, 52 बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा, 53 ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह, 54 किशनगंज विधानसभा प्रभारी सफाउर रहमान उर्फ लड्डू,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाश्मी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद,नजीब आलम, मीडिया प्रभारी कमाल अंजुम, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फिरोज आलम, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नूर मोहम्मद,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा• आमिर मिन्हाज, यूवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इन्जिनियर मसूद आलम, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इन्जिनियर सुभाष सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष करणलाल गणेश, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास, प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बांके बिहारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा भारत भूषण, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष मो सूफियान, कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष दानिश एकबाल, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, दिघलबैंक प्रखंड अध्यक्ष हाफिज अंसार आलम, पोठिया प्रखंड अध्यक्ष जलाल कादरी, किशनगंज नगर अध्यक्ष डा नूर आलम, जदयू जिला महासचिव डा नजीरुल इस्लाम, जदयू जिला महासचिव आशीष सरकार, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मो जिलानी, मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता सोहराब आलम, जदयू नेता जीशान उर्फ हिटलर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शहीद अशफाकुल्लाह खां स्टेडियम खगड़ा में दिन के 11 बजे से होगा। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय बिहार राजय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा दिलीप कुमार जायसवाल,लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान)प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तान आवामी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सफ़लता के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने कहा है कि किशनगंज जिला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एतिहासिक होगा एवं कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी जदयू पार्टी को गठबंधन दलों के शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी है।इसमें सिर्फ जदयू पार्टी के पांच हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है।
शिवनाथ नदी पर संकट: पचपेड़ी क्षेत्र में दर्जनों अवैध ईंट-भट्टों से बढ़ा बाढ़ और कटाव का खतरा
16/02/2026
एक परिवार के नाम पर तीन जॉब कार्ड तीनों में एक साथ काम
16/02/2026
टी20 विश्व कप 2026 यूएई ने अफगानिस्तान को 161रनों का लक्ष्य जीतने के लिए दिया
16/02/2026
पीथमपुर मे यातायात नियमों की खुले आम धज्जिया उड़ रही है और जिम्मेदार स्थानीय अधिकारी व्यवस्था बनने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं शायद इनको किसी बड़े हादसे का इंतजार !
16/02/2026
शिवनगरी धाम लखनौर में महाशिवरात्रि की रात उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया महोत्सव का शुभारंभ
16/02/2026
महाशिवरात्रि पर ज्वालापुर में गूंजा भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ
16/02/2026
ब्रेकिंग न्यूज़: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, राजधानी लखनऊ समेत 18 जिलों में हड़कंप
16/02/2026
Sonbhadra news:महुली में निकली शिव बारात, धूमधाम से सम्पन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह
16/02/2026
दिल्ली–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: अमानतगढ़ में रॉंग साइड आ रही बाइक कार से टकराई, एक युवक गंभीर रूप से घायल
16/02/2026
*टेक्सटाइल और कपास उद्योग पर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर चिंता — मोक्ष कुमार प्रधान**
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!