बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीकिशनगंज

प्रेम प्रसंग मामले मे नाबालिग युवती की मक्के के खेत मे मिला शव|

किशनगंज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की, जो अपने प्रेमी के साथ 29 जनवरी को घर से भागी थी, उसका शव किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत में स्थित मकई के खेत से बरामद हुआ है।मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खैरबारी ग्राम की रहीमा  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने पहले युवती के का गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नाबालिक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है एसडीपीओ मंगलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में जुटी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस जघन्य अपराध की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

  • IMG 20250201 231623
    Oplus_131072
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!