
नागपुर-: महाकुंभ मेले मे मौनी अमावस्या के बाद भीड़ कम होने लगी थी। परंतु शनिवार को अचानक से महाकुंभ जाने के रास्ते पर भीड़ बढ़ने लगी। जिससे जाम जैसी स्थिति होने लगी। बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन ने महाराष्ट्र और बाहर से आने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश के रीवा एवं कटनी के रास्ते पर ही रोका जा रहा है। अत्यधिक भीड़ को देखते हुए अव्यवस्था से बचने के लिए शासन शासन प्रशासन ने श्रद्धालुओं को 11फरवरी तक महाकुंभ मेले मे जाने से बचने का आव्हान किया है।



