A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, उद्घाटन समारोह की तैयारी एवं श्रद्धालुओं की व्यवस्था कर लिया जायजा.

IMG 20250211 WA0292
मेले का निरीक्षण करते विधायक व एसडीओ

राजमहल/साहिबगंज – आदिवासी महाकुंभ राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन 12 फरवरी बुधवार को होना है. जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने उद्घाटन समारोह स्थल, गंगा नदी में स्नान घाट, श्रद्धालुओं के अखाड़ा का निरीक्षण मंगलवार की देर शाम राजमहल एसडीओ विमल सोरेन के साथ किया. उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी से संबंधित जानकारी भी प्राप्त किया हैं. इस संबंध में विधायक एमटी राजा ने कहा कि आदिवासी महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान प्रशासन को रखना है. साथ ही उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा मेला राजमहल की ऐतिहासिक विरासत है. राजकीय माघी पूर्णिमा का दर्जा भी उनके माध्यम से लगातार मांग करते हुए के झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के माध्यम से दी गई थी.मौके पर राजमहल एसडीपीओ राजमहल थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद थे.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!