A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

किराए के मकान में रह रही विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार

किराए के मकान में रह रही विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार

 

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

IMG 20250213 135053
Oplus_131072

हो गई। मृतका कंचन, मूल रूप से पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली थी और अपने पति गौरव के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रहती थी।मामले की जानकारी तब हुई जब कंचन के भाई पवन को उसके बहनोई गौरव ने फोन कर बताया कि कंचन की तबीयत बहुत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पवन ने डॉक्टर से बात करने की कोशिश की तो गौरव ने अचानक फोन काट दिया। इसके बाद गौरव और उसके परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए।पवन ने बताया कि उनके पिता ने 22 फरवरी 2022 को कंचन की शादी गौरव के साथ कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, मृतका के ससुराल वालों के अचानक भाग जाने को भी संदेह की नजर से देखा जा रहा है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!