A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सड़क हादसे में महिला की मौत

IMG 20250212 113905 3

सड़क हादसे में महिला की मौत

बताया जा रहा है कि खेत जा रही महिला हो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी 55 वर्षीय कमला पत्नी भवानी प्रसाद अपने पति के साथ कुरसेजा के पास स्थित खेत की रखवाली करती है और वहीं पर रहती थी। गुरुवार की सुबह वह सड़क पार करके खेत जा रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची परिजनों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों मे कोहराम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पुत्र कमल ने बताया कि उसके माता पिता खेत में रहते थे। मृतका अपने पीछे पांच बेटी एक बेटा छोड़ गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!