A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

*कैबिनेट मंत्री ने मंडला जिले के विकास में पत्रकारों की भूमिका को सराहा*

Picsart 25 02 22 10 13 57 117वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

मंडला 22 फ़रवरी 2025। मध्य प्रदेश शासन से अधिमान्य पत्रकार एवं दैनिक समाचार पत्र संघ के वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गोलमेज में किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तियां उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता तिवारी एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कसार ने किया। उन्होंने मंडला जिले में पत्रकारों की भूमिका और दैनिक समाचार पत्रों के योगदान पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने कैलेंडर का विमोचन किया, जिसमें मंडला जिले के प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाया गया है।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तियां उईके ने अपने संबोधन में कहा कि मंडला के विकास में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए 7.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, जबलपुर से छत्तीसगढ़ के रायपुर को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। शहर का सौंदर्यीकरण और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है। मंडला में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति आएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बारे में उन्होंने कहा कि मंडला जिले के विकास के लिए उन्होंने बहुत काम किए हैं। जिले में 9 सीएम राइज स्कूल बन रहे हैं, कॉलेज के लिए रुपये स्वीकृत किए गए हैं, और रानी दुर्गावती कॉलेज में जनजातीय गौरव को बढ़ाने के लिए स्टेच्यू लगाने का कार्य किया गया है। इसके अलावा, लॉ कॉलेज के लिए भी अनुमति दी गई है और बिल्डिंग निर्माण के लिए धनराशि मिल रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि पत्रकारिता एक ऐसा करियर है, जो सार्वजनिक चर्चा को आकार देकर और महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालकर एक बड़ा सकारात्मक अंतर ला सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि पत्रकारिता का मूल समाचारों की रिपोर्टिंग करना है, जिसमें लेखन, टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया सहित मीडिया के विभिन्न प्रकार और विषय शामिल हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश साहू ने कहा कि पत्रकारिता में सरकारी और निजी क्षेत्र में भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को उजागर करने का काम किया जाता है। वरिष्ठ पत्रकार एके बडेरिया ने कहा कि पत्रकारों को ऐसे विषयों को कवर करने की आवश्यकता है जो सकारात्मक बदलाव ला सकें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!