
बेटी को अगवाकर बेचने का आरोप
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी महिला के मुताबिक, पति की मृत्यु हो चुकी है। बताया कि बीते दिनों जेठ जबरन उसकी नाबालिग बेटी को घर से ले गया। मध्य प्रदेश इलाके में बेटी का सौदा करना चाहता है। कई बार जेठ से बेटी को घर वापस लाने की गुहार भी लगा चुकी। पर उसने बेटी को नहीं लौटाया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर जेठ के खिलाफ तहरीर दी। एसआई अंगिरा प्रसाद दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च को
बांदा। राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटनाओं दावा अधिकरण संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक उनके विश्राम कक्ष में हुई। पांच, छह और सात मार्च को लघु आपराधिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा।


