A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

समन्वय-2025″ में सहारनपुर गूंजेगा कुमार विश्वास की कविता से, CIS की बैठक में कार्यक्रम की भव्य तैयारियां शुरू

CIS के तृतीय वार्षिक समारोह में "अपने-अपने राम" पर देंगे प्रस्तुति, श्रीमान विश्वजीत पुंडीर जी बने नए सदस्य

“समन्वय-2025” में सहारनपुर गूंजेगा कुमार विश्वास की कविता से, CIS की बैठक में कार्यक्रम की भव्य तैयारियां शुरू

 

CIS के तृतीय वार्षिक समारोह में “अपने-अपने राम” पर देंगे प्रस्तुति, श्रीमान विश्वजीत पुंडीर जी बने नए सदस्य

 

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (CIS) अपने तृतीय वार्षिक समारोह “समन्वय-2025” का आयोजन 22 मार्च 2025 (शनिवार) को स्वास्तिक रिसोर्ट, अंबाला रोड, सहारनपुर में करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी शानदार प्रस्तुति “अपने-अपने राम” पर देंगे।

 

CIS के कॉर ग्रुप सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वास्तिक रिसोर्ट, अंबाला रोड पर आयोजित की गई, जिसमें संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन सहारनपुर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे भव्य बनाने की अपील की।

 

CIS में नए सदस्य का स्वागत, संस्था को मिली नई ऊर्जा

 

बैठक में विश्वजीत पुंडीर को CIS का नया सदस्य बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उन्हें गुलाब की कली एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 

बैठक में कार्यक्रम को लेकर अहम निर्णय लिए गए

 

CIS महासचिव अमित चौधरी ने बैठक का संचालन करते हुए समारोह “समन्वय-2025” की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिए।

 

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:

 

✅ रविंद्र मिगलानी (अध्यक्ष)

✅ एच.एस. चड्ढा (चेयरमैन)

✅ संजय कपूर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)

✅ अमित चौधरी (महासचिव)

✅ विजय वशिष्ठ (कोषाध्यक्ष)

✅ गौरव जैन (संयुक्त कोषाध्यक्ष)

✅ संजय गुप्ता (कोऑर्डिनेटर)

✅ विश्वजीत पुंडीर (कार्यकारिणी सदस्य)

✅ बलजीत सिंह चावला, अमरनाथ, मनोज जैन, रविंद्र कालड़ा, अखिल अरोड़ा, नीरज मिड्ढा, सत्येंद्र अरोड़ा, प्रवीण गुप्ता, राजीव ठाकुर, मयंक अग्रवाल, राजीव सचदेवा, राजेश गुप्ता, सुनील अरोड़ा, अमित कुमार ठक्कर, कुलदीप जुनेजा, राघव मक्कड़, चेतन ठक्कर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

“समन्वय-2025” से सहारनपुर को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान का मंच

 

CIS द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम सहारनपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने इसे सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार साझा किए।

 

📢 रिपोर्ट: एलिक सिंह (संपादक)

📞 संपर्क: 8217554083

📌 जिला प्रभारी (BJAC), भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद्

 

Back to top button
error: Content is protected !!