A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*मानव अधिकार संगठन ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित...*

*मानव अधिकार संगठन ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित...*

प्रेस विज्ञप्ति
छुटमलपुर उत्तरप्रदेश

*मानव अधिकार संगठन ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित…*

*छुटमलपुर* भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन द्वारा लॉर्ड श्री कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल, फतेहपुर भादो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 51 महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माथे पर तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया। गुंजन ने स्वागत नृत्य, जबकि संगीता रोहिल्ला ने “नारी तू कमजोर नही” कविता प्रस्तुत की। संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को फूलमाला, मेडल, पटका, प्रशस्ति पत्र, संगठन का मोमेंटो और हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा राठोर, राष्ट्रीय संरक्षक सविता वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा पुनेठा, राणा सोम कुमार कन्हैया, राष्ट्रीय महासचिव संजय राणा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रिया चौहान, विनोद सैनी, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा सुनीता धीमान, मंडल अध्यक्ष नीतू राणा, मंडल उपाध्यक्ष चित्रा गर्ग, मंडल महासचिव प्रमिला सैनी, कोषाध्यक्ष मोनिका शर्मा, प्रियंका काम्बोज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Back to top button
error: Content is protected !!