A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुकरौली के हर्बल रंग और गुलाल की खुशबू गाव से होकर शहर तक पहुची

  •  प्रशिक्षण लेने के बाद शुरू किया कारोबार , सुकरौली ब्लॉक के पड़ी गांव की समूह से जुड़ी 20 समूहों की महिलाओं को विभागीय स्तर पर युवाओं के कौशल तथा उद्यमशीलता के विकास के लिए पहले प्रशिक्षण दिया गया है। उसमें महिलाओं को हर्बल उत्पादों और उससे जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के अलावा हर्बल उत्पाद बनाने की विधि और मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी गई।
  •  कैसे बनती हैं हर्बल रंग व गुलाल , टेसू, सेमल के फूल और स्थानीय वनस्पति के फूल व पत्तियों को सुखाकर पहले पीसती हैं। उनसे प्राकृतिक रंग व गुलाल तैयार करती हैं। इसके बाद उसकी पैकिंग कर बाजार में बेचती हैं। हर्बल रंग पूरी तरह से प्राकृतिक है। केमिकल-फ्री होने से त्वचा और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होने के साथ पर्यावरण के अनुकूल हैं। संवाद
  • कुशीनगर , सुकरौली बाज़ार , महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • मिशन से जुड़ीं सुकरौली की स्वयंसहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही हैं।
  • उसकी मांग जिले के अलावा गोरखपुर तक है। मांग बढ़ने से समूह से जुड़ीं महिलाएं उत्साहित हैं।
  • होली से पहले हर्बल और गुलाल के मिले ऑर्डर को पूरा करने में जुटी हैं।
  • होली के त्योहार पर घर आने वाले मेहमानों को माल पुआ, गुझिया आदि पकवान खिलाकर रंग और अबीर लगाते हैं।
  • इसके बाद उन्हें होली की शुभकामना देते हैं। इसलिए इस त्योहार पर रंग, अबीर और गुलाल की मांग अधिक रहती है।
  • सुकरौली ब्लॉक की 20 समूमों से जुड़ीं महिलाएं फूल और वनस्पतियों से हर्बल गुलाल व रंग बना रही हैं।
  • उनके बनाए हर्बल रंग और गुलाल की मांग जिले के अलावा गोरखपुर तक है।
  • समूह की अमरावती देवी, ज्योति भारती सविता देवी, रीता गौतम, अंजू देवी, नीलम देवी, संध्या श्रीवास्तव, स्मिता देवी ने बताया कि आसपास के लोगों के अलावा जिले के कसया, पडरौना, हाटा, तमकुहीराज के व्यापारियों ने छह क्विंटल रंग व गुलाल के ऑर्डर दिया है। वहीं, गोरखपुर जिले से भी अब तक करीब चार क्विंटल रंग व गुलाल के ऑर्डर मिले हैं। उन्हें और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। महिलाओं ने बताया कि जब से वे समूह से जुड़कर अपना खुद का कारोबार शुरू किया है, तब से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।
Back to top button
error: Content is protected !!