A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*मर्यादाएं ताक पर रख कर क्या साबित करना चाहते..!!* *युवा या युवतियां चंद लाइक और कमेंट के लिए अपनी सीमाएं लांघने..!!* *सोशल मीडिया पर खुलेआम शराब का सेवन करना,सिगरेट पीना व अन्य तरीके के नशे में वीडियो या फ़ोटो बनाना या जिंदगी को धुंए..!!*

*मर्यादाएं ताक पर रख कर क्या साबित करना चाहते..!!* *युवा या युवतियां चंद लाइक और कमेंट के लिए अपनी सीमाएं लांघने..!!* *सोशल मीडिया पर खुलेआम शराब का सेवन करना,सिगरेट पीना व अन्य तरीके के नशे में वीडियो या फ़ोटो बनाना या जिंदगी को धुंए..!!*

प्रेस विज्ञप्ति
नागपुर शहर

*मर्यादाएं ताक पर रख कर क्या साबित करना चाहते..!!*
*युवा या युवतियां चंद लाइक और कमेंट के लिए अपनी सीमाएं लांघने..!!*
*सोशल मीडिया पर खुलेआम शराब का सेवन करना,सिगरेट पीना व अन्य तरीके के नशे में वीडियो या फ़ोटो बनाना या जिंदगी को धुंए..!!*

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो या फ़ोटो वायरल होते रहते हैं,आज कल कुछ युवा या युवतियां चंद लाइक और कमेंट के लिए अपनी सीमाएं लांघने लगे हैं!इनमें बड़ी संख्या में युवा, युवतियां और छोटे बच्चे शामिल हैं!वर्तमान पीढ़ी के यह युवा मान-मर्यादा को भूल गए हैं और अपनी सीमाओं का उल्लंघन करने लगे हैं!सोशल मीडिया पर खुलेआम शराब का सेवन करना,सिगरेट पीना व अन्य तरीके के नशे में वीडियो बनाना या जिंदगी को धुंए में उड़ाते दिखा कर क्या साबित करना चाहते है!आज डिजिटल मीडिया के दौर में फैल रही अश्लीलता हमारे युवाओं को संस्कृति से दूर कर रही है! हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है!पश्चिमी सभ्यता की आड़ में संस्कृति से जिस तरह खिलवाड़ हो रहा है,वह हमारे बच्चों के लिए नुकसानदायक है!आज कल युवक व युवतियां एवं महिलाएं कम समय में प्रसिद्धि पाने के लिए आपत्तिजनक वीडियो बना रही हैं!किसी ने यह ध्यान नहीं दिया कि यह हमारे समाज के लिए कितना घातक है! युवा इन्हीं रील को देखकर मर्यादाएं ताक पर रख रहे हैं! महिलाओं के खिलाफ होनी वाली घटनाएं भी बढ़ रही हैं!सरकार सोशल मीडिया पर फैलती अश्लीलता को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है!सोशल मीडिया बेहतरीन मंच है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कोई यहां अश्लीलता फैलाए। टीवी शो और फिल्मों में अब फूहड़ता बढ़ती जा रही है!जो समाज के लिए अच्छी नही हैं। अभी भी समय हैं अन्यथा जब समय निकल जायेगा तो हमें पछतावा होगा और फिर हम कुछ नही कर पाएंगे।

VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Back to top button
error: Content is protected !!