A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

बिलासपुर रेलवे-स्टेशन में निशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: दपूम रेलवे के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्गों गर्भवती महिलाओं छोटे बच्चों दिव्यांगजनों के साथ यात्रा करना वाली महिलाओं के लिए बैटरी चलित कार सेवा आरंभ की गई है। यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। इस सेवा का मूल उद्देश्य यात्रियों को रेलवे-स्टेशन के प्रवेश द्वार से पार्किंग तक सुरक्षित और आराम के साथ पहुंचाने का है।बैटरी चलित कार के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किये गए है। यह कर्मचारी यात्रियों की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगेः। जानकारी अनुसार बिलासपुर रेलवे-स्टेशन पर कुल चाल बैटरी चलित कार उपलब्ध करवाई गई है। इनमे दो कार स्टेशन के प्रवेश द्वार नंबर 01 तथा दो कार प्रवेश द्वार नंबर चार पर रहेंगी। बैटरी से चलने वाली कारें शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली होंगी। इस कार सेवा के आरंभ होने से स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को निशुल्क सुगम सेवा प्राप्त हो सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!