A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

तिफरा कालीमाता मंदिर में चैत्र नवरात्रि में देवी भागवत, काली सहस्रनाम पाठ होगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: वर्ष 2025 की चैत्र वासंतीय नवरात्र 30 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। चैत्र वासंतीय नवरात्र को लेकर छत्तीसगढ के महामाया दैवी मंदिर रतनपुर, सिद्धपीठ कालीमाता मंदिर तिफरा बिलासपुर, सहित कई अन्य मंदिरों मे विशेष तैयारियां की जा रही है। बिलासपुर के तिफरा में स्थित सिद्धपीठ कालीमाता मंदिर में चैत्र नवरात्र में देवी भागवत का आयोजन किया जायेगा। जानकारी अनुसार नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक काली सहस्रनाम पाठ एवं हवन भी किया जायेगा।तिफरा कालीमाता मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी कार्यक्रम में कहा गया कि 30 मार्च को सुबह 05:30बजे भोर गंगा स्नान, अमृत स्नान सिंगार पूजन, मुख्य द्वार ज्योति सथान कर 06बजे सुबह आरती वंदना की जायेगी इसके बाद देवी भागवत का वर्णन सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30बजे तक दोपहर 03:00बजे से शाम 06:30बजे तक होगा। शाम को आरती वंदना होगी। जानकारी अनुसार नवरात्रि में प्रतिदिन महाविद्या तंत्र विद्यापाठ हवन पूजन भी होगा। माता सेवा प्रतिदिन शाम 07:30 बजे होगा। 06 अप्रैल नवमीं कपिला , दर्पण कन्याभोज ब्रम्हभोज दक्षिण ज्योति विसर्जन के साथ ही नवरात्रि विदाई समारोह होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!