A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशरायबरेली

बदलते मौसम में रात्रि व सुबह की ठंडक से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के आसार।

रायबरेली -सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के साथ ही रायबरेली जिले में सुबह-शाम की तेज ठंडी हवाओं व दिन की कड़क धूप से अस्पतालो मे मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होना प्रारम्भ हो गया है।  ऐसे मौसम में सर्दी , जुकाम, बुखार पेट दर्द , टायफाइड , मलेरिया , आदि का प्रकोप बढ़ जाता है।विशेषज्ञों का कहना है कि यह अचानक बदलते मौसम के प्रभाव से ऐसा हो रहा है वहीं जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए हर स्थिति से निपटने के निर्देश रायबरेली सीएमओ द्वारा जारी किए गए हैं। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!