A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मासूम भाई बहनों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत।

मासूम भाई बहनों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत।

 

 

ANK – यूपी के हमीरपुर जिले में मासूम भाई बहन की मौत का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई-बहन कि अचानक खेलते खेलते तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने तबीयत बिगड़ने की बात जब घर पहुंच कर मां को बताई तो परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के शरीर में जहरीला पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है।

 

V/O – बिवांर कस्बा के राघवेंद्र के मासूम बच्चे शिवम 8 वर्ष और शालिनी 6 वर्ष घर के बाहर खेल रहे थे। तभी अचानक बच्चे घर के अंदर आए और मां उत्तरा को बताया कि उनकी तबीयत खराब हो रही है। जिस पर परिजन दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। बच्चों में जहरीला पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!