उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

सिद्धार्थनगर: रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के कुदारन खास गांव के सिवान में रविवार सुबह आम के पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कुदारन खास गांव में स्थित काली माता मंदिर के पीछे सिवान में एक आम के पेड़ से 40 वर्षीय मनोज पुत्र गौरी प्रसाद का शव फंदे से लटका देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मनोज की पत्नी सोनमती ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर से निकले थे। काफी देर बाद लौटकर नहीं आए तो गांव में तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह इनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है गया, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!