A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मऊगंज जिले के गड़रा गांव में फंदे से लटकते हुए पिता ,पुत्री एवं पुत्र का मिला शव।

मऊगंज के गड़रा गांव में फंदे से लटकते हुए 3 शव मिले हैं। जिनकी पहचान अवसेरी साकेत उनकी पुत्री मीनाक्षी 11 वर्ष एवं पुत्र अमन 8 वर्ष के रूप में हुई है।

घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रीवा फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और तफ्तीश में जुट गई है।

गड़रा गांव में एक साथ तीन शव मिलने से मचा हड़कंप – 

गड़रा गांव एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस गांव में एक ही घर में तीन लाशे प्राप्त हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मऊगंज कलेक्टर और एस पी सहित भारी पुलिस बल गांव पहुंचा।

मऊगंज जिले का गड़रा गांव उस समय सुर्ख़ियों में आया जब गांव के आदिवासी लोगों ने ब्राह्मण परिवार के शनी द्विवेदी को बंधक बनाकर हत्या कर दी थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसमे ASI राम चरण गौतम मारे गए थे।

Screenshot 20250404 165610

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!