
खंडवा/बड़वानी: खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के प्रयासों से बड़वानी जिले के बलवाड़ी और खरगोन जिले के भगवानपुरा को बड़ी सौगात मिली है। बलवाड़ी में शासकीय महाविद्यालय के निर्माण हेतु ₹1486.44 लाख एवं भगवानपुरा में ₹1489.69 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इस अहम फैसले पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार को क्षेत्र की जनता की ओर से हृदयपूर्वक धन्यवाद दिया गया है।
सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा, “लोकसभा क्षेत्र के परिवारजनों का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।”
इस निर्णय से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और विद्यार्थियों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
[yop_poll id="10"]



