A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीणों ने ग्राम सचिव के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, शिकायत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

अम्बेडकरनगर
विकास खण्ड टाण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत आलमपुर शेखपुर पियारेपुर गौरा गुजर, जोत अफजल, बेलहरी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने ग्राम सचिव के ऊपर लगाए गंभीर आरोप । हम लोगों के ग्राम पंचायत सचिव राम बलिराम द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पी०एम० आवास आदि के नाम पर ग्रामीणों से रूपया माँगा जाता है। रूपया न देने की दशा में ग्रामीणों के कार्य में काफी बाधा उत्पन्न हो रही है। विपिन वर्मा, विजय प्रकाश सूरज वर्मा, राकेश, जियाराम दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सचिव कभी पंचायत भवन पर नही मिलते है और महिलाओं के रात्रि के समय पंयाचत भवन पर बुलाते है और सरकारी लाभके बारे में बता कर महिलाओं को बरगलाते है। बिना रूपये लिए सचिव द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह की नीति अपना रहे वहीं पर आज एक अजूबा सामने आया ग्राम सचिव रात के अंधेरे में बुलाता है पंचायत भवन पर और सरकारी लाभ के बारे में बताता है और सरकारी लाभ देने के लिए शुल्क भी लेता है फिलहाल अगर देखा जाए तो यह नए तरीके का मामला सामने प्रकाश में आया है। फिलहाल ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर को लिखित शिकायत देकर ग्राम सचिव के ऊपर कार्यवाही की मांग की फिलहाल देखना होगा इस मामले में कितना गंभीरता से लिया जाता है और कारवाई कब होती है यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!