A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

मगंलवार को पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की

दो महिला तस्करों को 55 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

गोविंदपुर : प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र में मगंलवार को पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान दो महिला तस्करों को 55 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष विकास चंद्र यादव के निर्देश पर थाना के माधोपुर गांव स्थित एमजीपीसीएल प्लांट के निकट की गई है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एसआई गिरधारी सहनी ने टीम के साथ छापेमारी की जहां मौके से दोनों महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा गया. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान ग्राम माधोपुर निवासी करमी देवी और संगीता देवी के रूप में की गई है. थाली थाना अध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने जानकारी दी कि दोनों महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Back to top button
error: Content is protected !!