
गोविंदपुर थाना
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
नवादा: जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। खासकर गोविंदपुर थाना चौक के पास आए दिन जाम लगना अब आम बात हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिदिन सुबह और शाम के समय जब स्कूल और ऑफिस का समय होता है, तब इस चौक पर जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जाम की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे देर से विद्यालय पहुँचते हैं और ऑफिस जाने वाले कर्मचारी भी समय पर अपनी ड्यूटी नहीं पकड़ पाते। स्थिति यह हो जाती है कि लोग कई-कई मिनटों तक सड़कों पर फंसे रहते हैं, जिससे उनके रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर में समुचित बस पड़ाव की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण बसें और अन्य यात्री वाहन सड़कों पर ही रुकते हैं। इससे चौक के चारों ओर जाम की स्थिति बन जाती है। साथ ही ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग भी इस समस्या को और बढ़ा देती है।
व्यवसायियों का भी कहना है कि जाम के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित होता है और व्यापार पर भी असर पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गोविंदपुर में जल्द से जल्द एक सुनियोजित बस स्टैंड बनाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की भी मांग की जा रही है ताकि वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से नियंत्रित किया जा सके।
यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। जनता को राहत दिलाने के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है, जिससे रोजमर्रा की इस जाम की समस्या से निजात मिल सके।








