
गोविंदपुर : थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
थाना क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, लेकिन उसके पास से बड़ी मात्रा में बियर जब्त की गई है. गोविंदपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में भरकर शराब ला रहा है और किसी ठिकाने पर पहुँचाने की फिराक में है. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए एसआई रामबली प्रसाद को धर पकड़ के लिए निर्देश दिए. एएसआई रामबली प्रसाद ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के समीप जैसे ही पहुंचा वहां पहले से खड़ा एक व्यक्ति बैग लिए देखा गया पुलिस की नज़र पड़ते ही उस व्यक्ति ने शराब से भरा भरा बैग फेंक कर भाग गया. तलाशी के दौरान पुलिस को बैग में 500 मि.ली. के कुल 36 बियर की बोतलें मिली. पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार कारोबारी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है.








