
संवाददाता, कानपुर। केस्को ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार को विशेष अभियान के तहत चमनगंज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें ड्रोन की मदद से चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पकड़े गए आरोपितों पर चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।





