A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर ब्रेकिंग न्यूज़: जूट वॉल हैंगिंग व्यापार के लिए सरकार देगी लोन, आवेदन शुरू

गाजीपुर के इच्छुक उद्यमियों के लिए खुशखबरी है। जूट वॉल हैंगिंग उत्पाद से जुड़े उद्योग/सेवाओं के लिए सरकार ने “एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)” योजना के अंतर्गत 2025-26 में वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को अनुदान के साथ लोन दिया जाएगा।
आवेदन वेबसाइट:
www.diupmsme.upsdc.gov.in
लक्ष्य पूर्ति तक आवेदन खुले हैं।
मुख्य शर्तें:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
किसी बैंक या वित्तीय संस्था के डिफाल्टर न हों
पूर्व में किसी सरकारी योजना से मार्जिन मनी सब्सिडी न ली हो
अनिवार्य दस्तावेज:
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
प्रोजेक्ट रिपोर्ट
शपथ पत्र
अनुदान दरें:
₹25 लाख तक की परियोजना पर 25%
₹25 लाख से ₹50 लाख तक पर 20%
₹50 लाख से ₹150 लाख तक पर 10%
अधिकतम अनुदान राशि: ₹20 लाख
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!