उत्तर प्रदेशगोंडाबस्ती

डूडा के भ्रष्टाचार की पोल खोलती आसरा आवास योजना, पानी की टंकी बनी शोपीस!

✍️अजीत मिश्रा✍️ 

बभनान

डूडा के भ्रष्टाचार की पोल खोलती आसरा आवास योजना, पानी की टंकी बनी शो-पीस!

बस्ती-यूपी 
जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) की देखरेख में बनी आसरा आवास योजना में अनियमितताओं और घटिया निर्माण की बानगी देखने को मिल रही है।
बस्ती जिले के बभनान नगर पंचायत स्थित लोहिया नगर वार्ड नम्बर 5 में बने इस योजना के तहत लो-लैंड भूमि पर जी प्लस 2 श्रेणी के करीब 102 फ्लैट बनाए गए। लेकिन शुरुआत से ही इस योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही का बोलबाला रहा।

यहां की पानी की टंकी आज तक चालू नहीं हो पाई है। हालत यह है कि बिना शुरू हुए ही टंकी जर्जर हो गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अति गरीब परिवारों को आवास तो आवंटित कर दिए गए, लेकिन पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में गरीब परिवारों को अपनी जेब से पैसा खर्च कर बोरिंग करवानी पड़ी।

बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पूरा परिसर पानी से लबालब भर जाता है। जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं, मानो धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे हों। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग और आपसी बंदरबांट हुआ है।

यह मामला साफ तौर पर डूडा की लापरवाही और भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है।

Back to top button
error: Content is protected !!