A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में आपरेशन क्लीन के तहत वाहनों की नीलामी

16 वाहनों की नीलामी से 6.50 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त, कोषागार में होगी जमा

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ‘आपरेशन क्लीन’ के तहत सिद्धार्थनगर में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर थाना जोगिया उदयपुर परिसर में वाहनों की नीलामी का आयोजन किया गया।

IMG 20250505 233811

नीलामी प्रक्रिया की देखरेख के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में तहसीलदार नौगढ सन्तराज बघेल, क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश और सहायक

संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार शामिल थे।

नीलामी में कुल 16 वाहनों को शामिल किया गया। इनमें 8 टेम्पो, 1 क्वालिस, 1 ट्रक और 6 मैजिक वाहन थे। सभी वाहन आरटीओ द्वारा दाखिल किए गए थे। नीलामी विधि सम्मत तरीके से संपन्न की गई। नीलामी से प्राप्त कुल धनराशिनीलामी में कुल 16 वाहनों को शामिल किया गया। इनमें 8 टेम्पो, 1 क्वालिस, 1 ट्रक और 6 मैजिक वाहन थे। सभी वाहन आरटीओ द्वारा दाखिल किए गए थे। नीलामी विधि सम्मत तरीके से संपन्न की गई। नीलामी से प्राप्त कुल धनराशि जीएसटी सहित 6,50,180 रुपए है। यह राशि राजकीय कोषागार में जमा की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!