A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

यह परियोजना वाराणसी-चंदौली सीमा पर 100 एकड़ में विकसित की जा रही है, जिसे NH-7 और NH-2 से जोड़ने की योजना है। साथ ही जीवनाथपुर जंक्शन से फ्रेट विलेज तक 5.1 किलोमीटर रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी, जिससे दिल्ली-हावड़ा फ्रेट कॉरिडोर से सीधा जुड़ाव होगा।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने एमवी बंगाल गंगा, एसएल जाह्नवी, हाइड्रोजन बोट (एच-2), और नगर निगम की बोट्स का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने एनएचएलएमएल कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे लॉजिस्टिक पार्क (फ्रेट विलेज) की भूमि का मुआयना किया।

वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल परियोजना और फ्रेट विलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।कमिश्नर ने परियोजना स्थल पर प्रस्तावित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का भी जायजा लिया, जो आसपास की कॉलोनियों और घरों से निकलने वाले पानी को शोधित करने के लिए प्रस्तावित है। इस योजना के लिए सिंचाई विभाग, जल निगम, नमामि गंगे और अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) की संयुक्त टीम सर्वेक्षण कर रही है।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने एमवी बंगाल गंगा, एसएल जाह्नवी, हाइड्रोजन बोट (एच-2), और नगर निगम की बोट्स का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने एनएचएलएमएल कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे लॉजिस्टिक पार्क (फ्रेट विलेज) की भूमि का मुआयना किया।यह परियोजना वाराणसी-चंदौली सीमा पर 100 एकड़ में विकसित की जा रही है, जिसे NH-7 और NH-2 से जोड़ने की योजना है। साथ ही जीवनाथपुर जंक्शन से फ्रेट विलेज तक 5.1 किलोमीटर रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी, जिससे दिल्ली-हावड़ा फ्रेट कॉरिडोर से सीधा जुड़ाव होगा।को बढ़ावा देगी, बल्कि राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के जरिए हल्दिया तक निर्बाध जल परिवहन भी सुनिश्चित करेगी। भविष्य में यह क्षेत्र रोजगार और निवेश के बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा।

 

निरीक्षण के दौरान आईडब्ल्यूआई के वाराणसी प्रभारी आर.पी. पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे

Back to top button
error: Content is protected !!