A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली की बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने प्रदेश में किया टाप।

दशवी कक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में 500 अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में टाप किया है। मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल की मेहनत और लगन का फल पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रज्ञा जायसवाल की सफलता से घर में खुशी का माहौल है। स्कूल से लेकर घर तक हर कोई बधाई दे रहा है।

हर सब्जेक्ट में प्राप्त हुए पूरे नंबर – 

प्रज्ञा को मैथ, इंग्लिश, हिंदी,संस्कृत, साइंस, सोशल साइंस यानी सभी सब्जेक्ट में 100में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। उनका कहना है कि वह प्रतिदिन पढ़ाई करती थी एवं शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुनती थी।

मध्यप्रदेश बोर्ड की टाप 3 सूची – 

पहले नंबर पर प्रज्ञा जायसवाल 500 में 500 अंक, दूसरे नंबर पर आयुष द्विवेदी 500 में 499 अंक, तीसरे स्थान पर शैजाह फातिमा 500 में 498 अंक प्राप्त किए।

20250506 1312182

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!