
सीडीओ ने टीबी रोगियों को बांटी पोषण पोटली, पशु चिकित्सा विभाग ने लिया सराहनीय कदम

विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। ये सभी रोगी पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गोद लिए गए हैं। सीडीओ ने इसे राज्यपाल की पहल का सराहनीय अनुपालन बताया और अन्य विभागों से भी सहयोग की अपील की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि अगले 6 माह तक हर माह पोषण पोटली दी जाएगी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।










