A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

आर्डनैंस फैक्ट्री के पास माधव नगर पुलिस का चेकिंग अभियान

 

लोकेशन कटनी

आर्डनैंस फैक्ट्री के पास माधव नगर पुलिस का चेकिंग अभियान

वर्तमान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कटनी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में माधव नगर थाना पुलिस ने आज एक सघन औचक चेकिंग अभियान संचालित किया, जिसमें संदेहास्पद लोगों तथा वाहनों की गहन जाँच की गई। पुलिस द्वारा यह चेकिंग अभियान अलग-अलग स्थान पर संचालित किए गए जिसमें सबसे पहले बिलहरी मोड पर वाहन चेकिंग की गई जिसमें संदिग्ध वाहनों के एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी का कार्य किया गया

इसके बाद माधव नगर पुलिस के द्वारा अमीरगंज एवं उसके आसपास के इलाकों में चेकिंग की कार्रवाई की गई तत्पश्चात थाना प्रभारी माधव नगर अभिषेक चौबे और उनकी टीम के द्वारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आसपास सर्वे किया गया और साथ ही वहां पर निकलने वाले संदिग्ध लोगों की जामा तलाशी ली गई पुलिस द्वारा इस तरह की यह कार्रवाई वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए की जा रही है थाना प्रभारी अभिषेक चौबे का कहना है कि आंतरिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आगे भी इस तरह की चेकिंग अभियान जारी रहेगा लोगों से अपील है कि पैनिक ना हो, और प्रशासन का सहयोग करें

उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह अभियान श्री अभिजीत कुमार रंजन, पुलिस अधीक्षक, कटनी के निर्देशन तथा डॉ. संतोष डेहरिया, अपर पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती ख्याति मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, निरीक्षक अभिषेक चौबे द्वारा संचालित किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता
देशव्यापी सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कटनी पुलिस द्वारा आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन के निर्देशानुसार, सभी थानों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा चिन्हित स्थानों पर अचानक चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और भी सघनता से जारी रखने की योजना है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में विशेष जाँच
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने अपनी टीम के साथ ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों एवं वाहनों की तलाशी ली। इस अप्रत्याशित कार्रवाई से स्थानीय नागरिक चकित रह गए, क्योंकि इस तरह की सख्त जाँच पहली बार की गई। सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

्जनता से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कार्रवाई में शामिल प्रमुख कर्मी
इस अभियान में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी, माधव नगर
– उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी, झिंझरी
उप निरीक्षक दिनेश करोसिया
– सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह
– सहायक उप निरीक्षक यग नारायण सिंह
– प्रधान आरक्षक अविनाश मिश्रा
– आरक्षक श्रीकांत, विनोद, नंदन एवं अन्य स्टाफ सदस्य

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे संपर्क सूत्र 8103306266

Back to top button
error: Content is protected !!