रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मंगलवार शाम को लखनऊ आगमन डॉ.के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे
लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 मई मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार शाम 04:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे विकासखंड -2 गोमती नगर जाएंगे और डॉक्टर के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:00 बजे गोमती नगर से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट आएंगे और शाम 06:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।